संतों के दर्शन से नाश होता है पाप : सुधीर

मोतिहारी : नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में श्रीराम कथा अमृत वर्षा आयोजन के नव दिवसीय कथा कार्यक्रम में देवरिया के रामकथा वाचक संत सुधीर जी महाराज ने कहा कि संत स्वभाव से ही दयालु और कोमल होते है. उनके दर्शन से पाप का भी नाश होता है. आगे की कथा में संत ने सीता-अनसुइया के […]
मोतिहारी : नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में श्रीराम कथा अमृत वर्षा आयोजन के नव दिवसीय कथा कार्यक्रम में देवरिया के रामकथा वाचक संत सुधीर जी महाराज ने कहा कि संत स्वभाव से ही दयालु और कोमल होते है. उनके दर्शन से पाप का भी नाश होता है. आगे की कथा में संत ने सीता-अनसुइया के मिलन प्रसंग की चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अनसुइया ने सीता को पतिवर्त्य धर्म का उपदेश दिया. इस प्रसंग का आधार लेकर संत ने
कहा कि किसी कन्या को पति उसके पुरुषार्थ से नहीं भाग्य से मिलता है. इसलिए पति की प्राप्ति भाग्य का फल मानकर तन-मन और वाणी से उनकी सेवा करना पत्नी धर्म है. मौके पर प्रो राम निरंजन पांडेय, लक्ष्मी नारायण, नगर प्रमुख प्रकाश अस्थाना, विधायक प्रमोद कुमार, विनय कुमार वर्मा, श्याम नंदन पांडेय, अमरेंद्र सिंह, भोला नाथ सिंह सहित भारी संख्या में श्रोता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




