एक दुकान व दो मकान में चोरी, चार लाख का सामान गायब

Updated at : 01 Jun 2016 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
एक दुकान व दो मकान में चोरी, चार लाख का सामान गायब

मोतिहारी : शहर में सोमवार की रात चोरों ने बेखौफ जमकर उत्पात मचाया. जानपुल चौक स्थित एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के अलावे श्रीकृष्ण नगर व चांदमारी मोहल्ला के दो घरों से लाखों की संपत्ति गायब कर दी. श्रीकृष्ण नगर में रिटायर शिक्षक विंध्याचल सिंह के घर का ताला तोड़ नकद व आभूषण सहित करीब तीन लाख […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर में सोमवार की रात चोरों ने बेखौफ जमकर उत्पात मचाया. जानपुल चौक स्थित एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के अलावे श्रीकृष्ण नगर व चांदमारी मोहल्ला के दो घरों से लाखों की संपत्ति गायब कर दी. श्रीकृष्ण नगर में रिटायर शिक्षक विंध्याचल सिंह के घर का ताला तोड़ नकद व आभूषण सहित करीब तीन लाख की संपत्ति चाेरी कर ली.

हीं, चांदमारी मोहल्ला में रत्नेश कुमार के मकान का वेंटिलेटर तोड़ घर के अंदर घुसकर चोरों ने चार मोबाइल व 23 हजार नकद रुपये गायब कर दिया. जानपुल चौक स्थित चौसरिया शू पैलेस से भी चोरों ने नकद, मोबाइल सहित हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि चोरी की दो घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. रिटायर शिक्षक विंध्याचल सिंह द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है.आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. उन्होंने बताया कि चोरी की घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस चोरी के मामलों में जमानत पर छूटे बदमाशों के बारे में पता लगा रही है. जानकारी के अनुसार, जानपुल चौक स्थित चौरसिया शू पैलेस के मालिक अनिल चौरसिया ने पुलिस को बताया है कि सोमवार की रात आठ बजे दुकान बंद कर घर गये. मंगलवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था.

दुकान के गल्ला से तीन हजार नकद, पांच पीस चांदी का सिक्का, पांच हजार का जूता-चप्पल व एक सेलफोन गायब था. वहीं, चांदमारी के रत्नेश कुमार ने बताया है कि वेंटिलेटर तोड़ घर के अंदर घुसकर चोरों ने 23 हजार नकद व रिश्तेदारों का चार मोबाइल गायब कर दिया. पुलिस चोरी की घटनाओं की पड़ताल में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन