अच्छा शहर बनाने का होगा प्रयास : इओ

Updated at : 11 Feb 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
अच्छा शहर बनाने का होगा प्रयास : इओ

मोतिहारी : चकिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी महेश्वर प्रसाद सिंह को मोतिहारी नगरपालिका के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी बनाये गये हैं. डीएम अनुपम कुमार के निर्देश के आलोक में बुधवार को श्री सिंंह ने मोतिहारी नगरपालिका में योगदान दिया. इस दौरान वरीय उपसमाहर्त्ता सह तात्कालिन कार्यपालक पदाधिकारी विजयंत कुमार ने कार्यभार सौंप दिया. पदभार संभालने […]

विज्ञापन

मोतिहारी : चकिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी महेश्वर प्रसाद सिंह को मोतिहारी नगरपालिका के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी बनाये गये हैं. डीएम अनुपम कुमार के निर्देश के आलोक में बुधवार को श्री सिंंह ने मोतिहारी नगरपालिका में योगदान दिया. इस दौरान वरीय उपसमाहर्त्ता सह तात्कालिन कार्यपालक पदाधिकारी विजयंत कुमार ने कार्यभार सौंप दिया.

पदभार संभालने के उपरांत कार्यपालक पदाधिकारी ने कार्यालय सहायक एवं टैक्स कलेक्टर के साथ बैठक की. इसमें कार्यों से संबंधित कई आवश्यक निर्देश दिये. संवाददाता मीट में उन्होंने कहा कि शहर को साफ व स्वच्छ बनाने का प्रयास होगा. शहर के विकास एवं अच्छा निर्माण के लिए शहरवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर राय ली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन