डायन का आरोप लगाकर महिला को पीटा

मोतिहारी : सुरहा गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घटना शनिवार दोपहर की है. घायल महिला को परिजन सदर अस्पताल लेकर पहंुचे. उसके चेहरे पर गहरे जख्म का निशान है. चिकित्सकों ने महिला को खतरे से बाहर बताया है. घटना को लेकर महिला ने […]
मोतिहारी : सुरहा गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घटना शनिवार दोपहर की है. घायल महिला को परिजन सदर अस्पताल लेकर पहंुचे. उसके चेहरे पर गहरे जख्म का निशान है. चिकित्सकों ने महिला को खतरे से बाहर बताया है.
घटना को लेकर महिला ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही ग्यासुद्दीन हवारी व जैबुन नेशा को आरोपित किया है. पुलिस को बताया है कि सरेह में बकरी चराने गयी थी. इस दौरान दोनों आरोपी हरवे हथियार लेकर पहंुचे, उसके बाद डायन करते हुए गाली -गलौज करने लगे. विरोध करने पर हमला कर दिया. खेत में घसीट कर बेरहमी से पीटने के बाद गले से चेन व कान की बाली छीन ली. पुलिस कैंप के पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन पर कार्रवाई के लिए टीम को भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




