33 तोला सोना के साथ भारतीय गिरफ्तार

Updated at : 24 Apr 2015 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
33 तोला सोना के साथ भारतीय गिरफ्तार

रक्सौल : नेपाल मकवानपुर के जिला मुख्यालय स्थित हेथौड़ा के हुप्ररचौर चौक से नेपाल पुलिस की टीम ने 330 ग्राम सोने के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो कि काठमांडू से सोना लेकर हेथौड़ा बेचने के लिए आया था. इसकी जानकारी देते हुए मकवानपुर जिला पुलिस कप्तान प्रकाशजंग कार्की ने बताया कि […]

विज्ञापन
रक्सौल : नेपाल मकवानपुर के जिला मुख्यालय स्थित हेथौड़ा के हुप्ररचौर चौक से नेपाल पुलिस की टीम ने 330 ग्राम सोने के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो कि काठमांडू से सोना लेकर हेथौड़ा बेचने के लिए आया था.
इसकी जानकारी देते हुए मकवानपुर जिला पुलिस कप्तान प्रकाशजंग कार्की ने बताया कि भारतीय नागरिक महरागंज मधुबनी निवासी 28 वर्षीय अमित कुमार ठाकुर को 33 तोला सोना के साथ गिरफ्तार किया गया है.
वह अवैध तरीके से सोना की खरीद-ब्रिकी के लिए जा रहा था. एसपी श्री कार्की ने बताया कि इसके पूर्व में भी आरोपित तीन बार सोना लाकर यहां बेच चुका है.
यहां बता दे कि नेपाल में राजधानी के अलावे देश भर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है, ऐसे में अधिक मुनाफा के लिए लोग सोना की इधर-उधर खरीद बिक्री करते हैं. इसी क्रम में अमित ठाकुर को गिरफ्तार कर राजस्व अनुसंधान विभाग के हवाले कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन