बिजली आपूर्ति बाधित, बढ़ी परेशानी

Updated at : 13 Jul 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति बाधित, बढ़ी परेशानी

मोतिहारी : लगातार हो रही बारिश के थमने के बाद सोमवार को विभिन्न फीडरों में बुधवार को बिजली आपूर्ति ठप रही. करीब पांच से छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ता हलकान रहे. जानकारी के मुताबिक, बरियारपुर व अस्पताल सहित अन्य फीडरों में विभिन्न कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित रही. हॉस्पिटल फीडर में टैक्निकल […]

विज्ञापन

मोतिहारी : लगातार हो रही बारिश के थमने के बाद सोमवार को विभिन्न फीडरों में बुधवार को बिजली आपूर्ति ठप रही. करीब पांच से छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ता हलकान रहे. जानकारी के मुताबिक, बरियारपुर व अस्पताल सहित अन्य फीडरों में विभिन्न कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित रही.

हॉस्पिटल फीडर में टैक्निकल कार्य के कारण करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही. वही पावर ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने के कारण बरियारपुर फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. विभाग के कार्यपालक अभियंता (आपूर्ति) अजय कुमार मिश्र ने बताया कि अस्पताल फीडर में ट्रांसफाॅर्मर में टैक्निकल कार्य के लिये जंपर खोलने के कारण बिजली आपूर्ति कुछ देर बाधित किया गया था. चार्ज होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन