गोलंबर पर जाम के कारण एनएच पर एक सप्ताह बाद दिखा सुबह से वाहनों की लंबी लाइन, नगरवासी रहे परेशान
उत्तर प्रदेश के भरौली में वाहनों की जाम का असर पिछले एक सप्ताह के बाद गुरूवार को सुबह से ही दिखा. जाम के कारण गोलंबर से एनएच-922 पर चुरामनपुर तक दो पंक्तियों में वाहनों की जाम लग गई
टर्निंग प्वाइंट के पूर्व वाहनों के रोकने पर हो सकता है सामाधान
ट्रैफिक विभाग एवं जिला प्रशासन से कोई कार्य योजना नहीं होने के कारण ट्रक टर्निंग प्वाइंट गोल चक्कर पर दो कतारों में वाहन सज रहे है. जिसके कारण टर्निंग प्वाइंट ही पूरी तरह से जाम हो जा रहा है. जिसके कारण न केवल यूपी जाने की रास्ता जाम हो रहा है, बल्कि बक्सर पटना लेन, नगर का सिडिंकेट रोड, जासो रोड में जाने वाले वाहनों को परेशानी हो रही है. जाम की समस्या से निजात के लिए ट्रैफिक विभाग को टर्निंग प्वाइंट को खाली रखना होगा. वहीं बडे ट्रकों के टर्निंग प्वाइंट पर रांग साइड से पहुंचने वाले वाहनों को रोकना होगा. जिससे वे पहले पहुंचने के लिए रांग साइड से बडे ट्रक न पहुंच सकें. इससे काफी हद तक जाम की समस्या पर अंकुश लाग सकता है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए