ट्रेन लूट कर बदमाशों ने दी व्यवस्था को चुनौती

बक्सर : यूपी की सीमा से सटे बक्सर जिले के विभिन्न स्टेशन पर छिनतई व लूटपाट की घटना जीआरपी और सिविल पुलिस को चुनौती बन गयी है. पुलिस किसी स्थानीय गिरोह का हाथ मान रही है. बुधवार की रात 15483 महानंदा एक्सप्रेस में लूटपाट का परदाफाश न हो सका है. अप्रैल माह में ही राजधानी […]
बक्सर : यूपी की सीमा से सटे बक्सर जिले के विभिन्न स्टेशन पर छिनतई व लूटपाट की घटना जीआरपी और सिविल पुलिस को चुनौती बन गयी है. पुलिस किसी स्थानीय गिरोह का हाथ मान रही है. बुधवार की रात 15483 महानंदा एक्सप्रेस में लूटपाट का परदाफाश न हो सका है. अप्रैल माह में ही राजधानी एक्सप्रेस समेत पांच घटनाओं को अंजाम देकर रेल प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली है. घटनाओं के प्रतिवेदित होने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आती है.
मामले का उद्भेदन भी कर लिया जाता है. लेकिन, यहां एक सवाल लाजिमी है कि अधिकांश मामलों का परदाफाश पुलिस ने कर दिया है. इसके बावजूद भी बदमाशों का हौसला कैसे बुलंद है. अगर पुलिस ने पिछली घटनाओं से सबक लिया होता तो शायद महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री से लूट की वारदात नहीं होती. कारण कि इतनी लंबी दूरी की ट्रेन होने के बावजूद उसमें स्कॉर्ट पार्टी नहीं थी. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ट्रेनों की सुरक्षा तो राम भरोसे ही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




