सभी प्रखंडों में मजदूरों के खोले जायेंगे खाते

बक्सर : पांच सौ और हजार के नोटों के बंद होने के बाद जिले के सभी मजदूरों की समस्या देखते हुए जिला प्रशासन ने खाता खुलवाने का निर्णय लिया है. जिला प्रशासन ने इसके लिये तिथि निर्धारित की है. डीएम रमण कुमार ने बताया कि मजदूरों को मिलने वाले पांच सौ और हजार के नोटबंदी […]
बक्सर : पांच सौ और हजार के नोटों के बंद होने के बाद जिले के सभी मजदूरों की समस्या देखते हुए जिला प्रशासन ने खाता खुलवाने का निर्णय लिया है. जिला प्रशासन ने इसके लिये तिथि निर्धारित की है. डीएम रमण कुमार ने बताया कि मजदूरों को मिलने वाले पांच सौ और हजार के नोटबंदी के बाद सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरों को हुई है.
इसके लिए केंद्र सरकार ने सभी मजदूरों को खाता खुलवाने का आदेश दिया है. उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में कैंप लगाकर खाता खोला जायेगा. इसके लिये तिथि 26,27 और 28 दिसंबर तक खाता खोला जायेगा. उन्होंने बताया कि मजदूरों को मजदूरी में मिले नोटों को वह अपने खाते में जमा कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




