102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल शुरू

Published at :28 Oct 2016 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल शुरू

बक्सर : जिले में 102 एंबुलेंस की सेवा गुरुवार से अनिश्चितकाल के लिए ठप हो गयी है. जिले में एंबुलेंस संचालन के लिए कार्यरत व पूर्व कर्मियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों के लिए हड़ताल पर गये हैं. हड़ताल के पहले दिन कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू किया, जो राज्य स्तरीय […]

विज्ञापन

बक्सर : जिले में 102 एंबुलेंस की सेवा गुरुवार से अनिश्चितकाल के लिए ठप हो गयी है. जिले में एंबुलेंस संचालन के लिए कार्यरत व पूर्व कर्मियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों के लिए हड़ताल पर गये हैं. हड़ताल के पहले दिन कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू किया, जो राज्य स्तरीय संघ द्वारा निर्देश मिलने के बाद ही समाप्त होगा.

कर्मियों ने अपने मांगों का मांग पत्र सिविल सर्जन को सौंपा. वहीं एंबुलेंस के नहीं चलने से मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. सौंपे गये मांग पत्र में कर्मियों को पहचान पत्र देने, बकाया वेतन का भुगतान कराने, संविदा पर नियुक्ति करने, काम का समय आठ घंटा निर्धारित करने, दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख एवं विकलांगता में पांच लाख रुपया परिवार को देने समेत अन्य मांगें शामिल हैं. हड़ताल में विनोद सिंह, कृष्णादत्त मिश्रा, मुहम्मद अली, संतोष कुमार सिंह, प्रमोद कुमार दुबे, धनजी पांडेय, जयशंकर राय, सुदामा प्रसाद, संतोष कुमार सिंह समेत दर्जनों कर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन