ईंटवा का जर्जर पुल दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

राजपुर : बक्सर- मोहनियां मुख्य मार्ग से होकर इसापुर से होकर परसथुआं तक जानेवाला पथ इस समय जगह-जगह गड्ढों में बदल गया है़ विदित हो कि यह पथ लगभग 40 किलोमीटर लंबा है, जो कैमूर जिले के साथ-साथ रोहतास जिले को भी जोड़ता है. इस रास्ते से लोग मुंडेश्वरी धाम से लेकर रोहतास के प्रसिद्ध […]
विज्ञापन
राजपुर : बक्सर- मोहनियां मुख्य मार्ग से होकर इसापुर से होकर परसथुआं तक जानेवाला पथ इस समय जगह-जगह गड्ढों में बदल गया है़ विदित हो कि यह पथ लगभग 40 किलोमीटर लंबा है, जो कैमूर जिले के साथ-साथ रोहतास जिले को भी जोड़ता है. इस रास्ते से लोग मुंडेश्वरी धाम से लेकर रोहतास के प्रसिद्ध गुप्ताधाम बाबा तक जाते है़ं इस पथ पर सालों भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. इसके अलावा कैमूर जिला मुख्यालय से लेकर रोहतास जिला मुख्यालय तक भी इस पर सैकड़ों लोगों काआना- जाना रहता है़ इस पथ पर गड्ढे होने के कारण आये दिन प्रत्येक दिन कोई- न- कोई छोटा या बड़ा हादसा होता रहता है़
इसके अलावा ईंटवा काली मंदिर के पास से लेकर खीरी तक लगभग दो किलोमीटर की दूरी बिल्कुल गड्ढे में ही है, जबकि ईंटवा मध्य विद्यालय एवं खीरी राजवाहा पर बने पुल में गड्ढा हो जाने से वाहनचालकों को भी जान हथेली पर लेकर वाहनों का संचालन करना पड़ता है़ इस पथ पर कई पुलियां हैं, जो इस समय मौत को दावत दे रही है.
खीरी धर्मावती नदी पर बना पुल भी इस समय संकीर्ण हो जाने से खतरा का संकेत दे रहा है़ यह पुलिया लगभग छह महीने से टूटी हुई है लेकिन अब तक किसी भी प्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान नजर नहीं आ रहा है, जबकि इस पथ से हमेशा अधिकारियों से लेकर प्रतिनिधियों को गुजरना पड़ता है़ फिर भी यह समस्या बनी हुई है़ अगर इस पुल की मरम्मत नहीं करायी गयी, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




