अनदेखी. कोयला, नमक व पाइप के अभाव में विभाग से नहीं मिल रही अर्थिंग

बक्सर : बिजली विभाग राजस्व वसूली और बेहतर बिजली व्यवस्था देने के लिए जिले में लगातार प्रयासरत है, लेकिन उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल ही उदासीन है. जिले में कई सालों से उपभोक्ताओं को पोल से अर्थिंग नहीं मिल रही है, जिससे उपभोक्ता वैकल्पिक व्यवस्था खुद अपने घरों के हैंडपंप, सप्लाइ नल, घरों के […]
बक्सर : बिजली विभाग राजस्व वसूली और बेहतर बिजली व्यवस्था देने के लिए जिले में लगातार प्रयासरत है, लेकिन उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल ही उदासीन है.
जिले में कई सालों से उपभोक्ताओं को पोल से अर्थिंग नहीं मिल रही है, जिससे उपभोक्ता वैकल्पिक व्यवस्था खुद अपने घरों के हैंडपंप, सप्लाइ नल, घरों के पीलरों में तार जोड़ कर अर्थिंग की व्यवस्था किये हुए हैं. पोल से अर्थिंग नहीं मिलने के कारण अब तक शहर के कई उपभोक्ताओं की जान रिर्टनिंग करेंट लगने से हो चुकी है.
बावजूद अब भी शहर के उपभोक्ताओं को अर्थिंग की व्यवस्था नहीं मिली है. इस संबंध में विभाग बिल्कुल लापरवाह बना हुआ है. विभाग को इससे कोई लेना-देना नहीं है कि उपभोक्ता अपने घरों में किस तरह से अर्थिंग देकर बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं़
यहीं, आये दिन हाइ व लो वोल्टेज की शिकायत भी विभाग में उपभोक्ता करते रहते हैं , लेकिन इस ट्रांसफॉर्मर बदलने व अन्य कार्रवाई पर बात कर अधिकारी चुप बैठ जाते हैं, जबकि अर्थिंग गड़बड़ रहने से भी वोल्टेज हाइ व लो होते रहता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




