कोहरे ने लगाया ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

बक्सर : पिछले तीन दिनों से जिले में कुहासे का भयानक प्रकोप है और जनजीवन पर इसका सीधा असर पड़ रहा है. मॉर्निंग वाक से लेकर बच्चों के स्कूल जाने तक, धान से लेकर गेहूं और आलू तक तथा ट्रेनों के परिचालन से लेकर लंबी दूरी जानेवाली बसों पर इसका जबर्दस्त असर पड़ रहा है. […]
बक्सर : पिछले तीन दिनों से जिले में कुहासे का भयानक प्रकोप है और जनजीवन पर इसका सीधा असर पड़ रहा है. मॉर्निंग वाक से लेकर बच्चों के स्कूल जाने तक, धान से लेकर गेहूं और आलू तक तथा ट्रेनों के परिचालन से लेकर लंबी दूरी जानेवाली बसों पर इसका जबर्दस्त असर पड़ रहा है.
एकाएक तापमान में आयी गिरावट के कारण गुलाबी ठंड ने वृहत ठंड का रूप ले लिया है.अब घर-घर में चादर और कंबल छोड़ लोग रजाइयों में दुबकने लगे हैं. वहीं, स्कूली बच्चों को कुहासे के बीच ही स्कूल जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है. मॉर्निंग वाक पर जानेवाले बुजुर्ग अब देर से घरों से निकल रहे हैं. दूसरी ओर दलित बस्तियों में लोग गर्म कपड़ों के अभाव में दिन-रात अलाव जला कर समय काट रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




