कार्रवाई के बाद भी दिखी अवैध पार्किग

बक्सर : अवैध ढंग से पार्किग से शहर को निजात दिलाने के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस बल द्वारा चलाये जा रहे अभियान का बड़े वाहनों पर असर मंगलवार को कुछ कम दिखा. नगर के मुनीम चौक स्थित मुख्य डाकघर के समीप चरपहिया गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी थी, जिससे सड़क पर जाम […]
बक्सर : अवैध ढंग से पार्किग से शहर को निजात दिलाने के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस बल द्वारा चलाये जा रहे अभियान का बड़े वाहनों पर असर मंगलवार को कुछ कम दिखा. नगर के मुनीम चौक स्थित मुख्य डाकघर के समीप चरपहिया गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी थी, जिससे सड़क पर जाम लग गया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस बाइक से हो रहे अतिक्रमण को तो रोक रही है, वहीं बड़े वाहनों के अवैध पार्किंग पर चुप है. वाहन मालिकों ने बताया कि प्रशासन द्वारा पार्किंग की व्यवस्था नहीं दिये जाने से लोगों को मजबूरन सड़क के किनारे वाहन लगाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें कई तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










