ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी

नावानगर (बक्सर) : सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के एनएच 30 पर हाइस्कूल के समीप शनिवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाइक सवार को गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा भेजा गया. पुलिस के अनुसार, भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बुढ़ैला गांव निवासी […]
नावानगर (बक्सर) : सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के एनएच 30 पर हाइस्कूल के समीप शनिवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाइक सवार को गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा भेजा गया.
पुलिस के अनुसार, भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बुढ़ैला गांव निवासी जितेंद्र कुमार अपने गांव से बाइक पर सवार होकर बरात में शामिल होने के लिए नावानगर के परमानपुर गांव जा रहा था. इसी बीच मलियाबाग की ओर से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक के साथ भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










