बदमाशों ने शिक्षक से झपटे 20 हजार रुपये
Updated at : 03 Feb 2018 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने मुख्य सड़क पर दिया घटना को अंजाम डुमरांव : बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम एक शिक्षक से 20 हजार रुपये की लूट कर ली. घटना मुख्य सड़क पर प्रखंड कार्यालय के समीप शुक्रवार की शाम करीब 3:30 बजे घटी. इस मामले में शिक्षक ने डुमरांव थाने में आवेदन दिया है. पुलिस […]
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने मुख्य सड़क पर दिया घटना को अंजाम
डुमरांव : बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम एक शिक्षक से 20 हजार रुपये की लूट कर ली. घटना मुख्य सड़क पर प्रखंड कार्यालय के समीप शुक्रवार की शाम करीब 3:30 बजे घटी. इस मामले में शिक्षक ने डुमरांव थाने में आवेदन दिया है. पुलिस इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है. डुमरांव के सीपीएसएस हाईस्कूल के शिक्षक रामबालक पांडेय स्टेट बैंक की डुमरांव शाखा से 20 हजार रुपये की निकासी कर ऑटो से रेलवे स्टेशन जा रहे थे कि प्रखंड कार्यालय के समीप मुख्य सड़क पर बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैग झपट कर फरार हो गये. शिक्षक बक्सर के चीनी मिल निवासी बताये जाते हैं. बदमाशों की इस करतूत से ऑटो में बैठे अन्य यात्री भी सहम गये. हालांकि कई लोगों ने उनका पीछा किया लेकिन वे भागने में सफल रहे. इस मामले में पीड़ित शिक्षक ने बताया कि बैग में रखे गये 20 हजार रुपये के साथ आवश्यक कागजात भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




