लड़की को अगवा करने का मामला दर्ज

Updated at : 14 Dec 2017 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
लड़की को अगवा करने का मामला दर्ज

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के नालबंद टोली में लड़की को अगवा करने का मामला आया है. इसे लेकर लड़की के पिता ने मुहल्ले के ही रसीद राइन के पुत्र अरमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. पुलिस […]

विज्ञापन

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के नालबंद टोली में लड़की को अगवा करने का मामला आया है. इसे लेकर लड़की के पिता ने मुहल्ले के ही रसीद राइन के पुत्र अरमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. पुलिस ने बताया कि दी गयी एफआईआर में लड़की के पिता ने आरोप लगाया है

कि रात्रि प्रहर अरमान अपने साथियों के साथ आया और हथियार के बल पर लड़की को अगवा कर फरार हो गया. जाते-जाते अरमान ने जान से मारने की धमकी भी दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल अरमान की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन