एक ही रात में तीन घरों में चोरी

Updated at : 27 Jun 2017 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
एक ही रात में तीन घरों में चोरी

दुकान में रोशनदान तोड़ कर तो घर में दिनदहाड़े घुसे चोर मामला दर्ज, चोरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी बक्सर. शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है. आये दिन चोर कहीं न कहीं पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था धता बताते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. एक ही रात तीन घरों से […]

विज्ञापन
दुकान में रोशनदान तोड़ कर तो घर में दिनदहाड़े घुसे चोर
मामला दर्ज, चोरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी
बक्सर. शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है. आये दिन चोर कहीं न कहीं पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था धता बताते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी कर पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है. अब तो चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि रात की जगह दिन में भी बेखौफ हो चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.
गृहस्वामी द्वारा मामला दर्ज कराया गया है.पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरी की घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के चरित्रवन स्थित वीरेंद्र पांडेय के घर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के संपत्ति की चोरी कर ली.घर में शादी समारोह के लिए सामान रखे गये थे.जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया.इस दौरान संदिग्ध अवस्था में मुहल्ले के लोगों ने एक युवक को पकड़ा.
जिससे पूछताछ की गयी तो चोरी की गयी सामान भी बरामद हो गया. जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गये. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई है.वहीं पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.इधर बिस्किट दुकान का रोशनदान तोड़कर चोरों ने तीस हजार रुपये मूल्य के बिस्किट चुरा लिये. इसे लेकर दुकानदार द्वारा स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन