15 दिनों से शेखपुरा लगातार राज्य का सबसे गर्म स्थान

Updated at : 26 Apr 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
15 दिनों से शेखपुरा लगातार राज्य का सबसे गर्म स्थान

पिछले 15 दिनों से शेखपुरा लगातार राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया जा रहा है. शुक्रवार को भी शेखपुरा जिला राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया.

विज्ञापन

शेखपुरा. पिछले 15 दिनों से शेखपुरा लगातार राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया जा रहा है. शुक्रवार को भी शेखपुरा जिला राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया. लगातार पांचवें दिन जिले का अधिकतम तापमान पिछले दिनों से 1 डिग्री बढ़ते हुए 43.9 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान भी यहां का 25.7 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. शेखपुरा के अलावा गया, औरंगाबाद आदि जिलों का तापमान भी 43 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर ही दर्ज किया गया. इसके अलावा दिन भर चलने वाले तेज पछुआ हवा के कारण जिले का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. सवेरे से ही तेज चमकीले धूप के बीच 20 से 25 किलोमीटर रफ्तार के पछुआ हवा के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. कभी-कभी हवा का झोंका 35 से 40 किलोमीटर भी दर्ज किया जा रहा है. जिला पूरी तरह ग्रीष्म लहर यानी लू की चपेट में है. लगातार जिले के कई क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न होती जा रही है. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तापमान का सिलसिला अभी आने वाले दिनों में और लोगों को तपाएगा. हालांकि, शनिवार और रविवार को जिले में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग द्वारा लोगों को लगातार गर्मी से बचने को लेकर सतर्क किया जा रहा है. लोगों को दोपहर के समय 3 बजे तक बिना किसी आवश्यक कार्य के घरों से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी जा रही है. जिले में लगातार येलो अलर्ट जारी कर रखा गया है. घर से बाहर निकलने पर लोगों को भरपेट पानी पीने को कहा जा रहा है. घर के बाहर के चाय कॉफी कोल्ड ड्रिंक आदि से भी परहेज करते हुए लोगों को गन्ने की रस और तरबूज खीरा ककड़ी आदि मौसमी फल के सेवन पर जोर दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन