सीआरपीएफ 47वीं वाहिनी को मिला स्वच्छता का पुरस्कार

कोइलवर : स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाये गये स्वच्छता कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 47वीं वाहिनी को स्वच्छता का पुरस्कार दिया गया़ प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान में बिहार के 5 बटालियन, 2 ग्रुप सेंटर व एक कोबरा बटालियन में से कमेटी ने कोइलवर स्थित सीआरपी 47वीं वाहिनी को सीआरपी के आइजी अरुण […]
कोइलवर : स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाये गये स्वच्छता कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 47वीं वाहिनी को स्वच्छता का पुरस्कार दिया गया़ प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान में बिहार के 5 बटालियन, 2 ग्रुप सेंटर व एक कोबरा बटालियन में से कमेटी ने कोइलवर स्थित सीआरपी 47वीं वाहिनी को सीआरपी के आइजी अरुण कुमार व डीआइजी नीरज कुमार ने 47वीं वाहिनी के कमाडेंट भूपेश यादव को स्वच्छता की पहली ट्राॅफी प्रदान की.
मौके पर श्री यादव ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि वाहिनी के सभी अधिकारियों व जवानों द्वारा चलाये गये स्वच्छता कार्यक्रम के प्रयास से बटालियन के हेड क्वार्टर साफ व स्वच्छ है़ं उन्होंने कहा कि बटालियन के हर सदस्य सप्ताह में एक दिन स्वच्छ भारत मुहिम के तहत हेड क्वार्टर से लेकर नगर पंचायत की सड़क व चौक-चौराहों पर सफाई अभियान चलाते है व लोगों से भी अपने आसपास की जगहों की सफाई करने की अपील करते है़ं इसमें डिप्टी कमांडेंट दिनेश कुमार की भूमिका को भी सराहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










