27.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

बिहार : 12 वर्षीया किशोरी को शिक्षक समेत दो ने बनाया यौनशोषण का शिकार, गिरफ्तार

भोजपुर (पीरो) :बिहारमें भोजपुरकेपीरो में स्थानीय थाना क्षेत्र के लहरी तिवारी डीह गांव में बहला- फुसलाकर एक 12 वर्षीया किशोरी से गांव के ही दो लोगों द्वारा कई बार दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है़ पीड़िता के परिजनों द्वारा पीरो थाना पहुंच कर मामले की जानकारी दिये जाने के बाद पुलिस ने तत्काल […]

भोजपुर (पीरो) :बिहारमें भोजपुरकेपीरो में स्थानीय थाना क्षेत्र के लहरी तिवारी डीह गांव में बहला- फुसलाकर एक 12 वर्षीया किशोरी से गांव के ही दो लोगों द्वारा कई बार दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है़ पीड़िता के परिजनों द्वारा पीरो थाना पहुंच कर मामले की जानकारी दिये जाने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है़

लहरी तिवारीडीह निवासी हरेराम साह नामक आरोपित पेशे से शिक्षक है और उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जैसीडीह में पदस्थापित है़ पुलिस ने इसे स्कूल से ही गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपित मनीष तिवारी को पुलिस ने लहरी तिवारीडीह से गिरफ्तार किया है़ जानकारी के अनुसार पेशे से शिक्षक आरोपित हरेराम साह अपने गांव लहरी तिवारीडीह में कोचिंग भी चलाता है़

टॉफी का लालच दिखा किया दुष्कर्म
प्राथमिकी के अनुसार तीन-चार माह पूर्व दोनों आरोपित पीड़िता को टाॅफी देने के बहाने कोचिंग के खाली कमरे में ले गये और दोनों ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया़ दुष्कर्म के बाद दोनों ने पीड़िता को डरा- धमका कर चुप करा दिया़ इसके बाद दोनों आरोपितों ने कई बार उक्त किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया़

इधर बच्ची की तबीयत खराब होने पर जब उसके पिता अपनी ससुराल बलिया में एक जुलाई को एक डॉक्टर के पास उसका इलाज कराने के लिए गये, तो डॉक्टर ने बच्ची के साथ हुए अत्याचार की जानकारी दी और बताया कि उसे करीब तीन माह का गर्भ भी है़ मामले की जानकारी होने के बाद जब परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की, तो उसने दोनों आरोपितों की कारगुजारी बतायी़

इसके बाद पीड़िता के साथ पीरो थाना पहुंचे उसे परिजन ने लिखित प्राथमिकी दर्ज करायी़ प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद डीएसपी जेपी राय के निर्दोश पर पुलिस ने तत्काल छापामारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया़ इधर भोजपुर एसपी के निर्देश पर पीरो पहुंची महिला थाना आरा की थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने पीड़ित किशोरी से पूछताछ की और घटनास्थल का भी निरीक्षण किया़ इसके बाद महिला थानाध्यक्ष पीड़िता और आरोपितों को अपने साथ आरा ले गयी़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें