डीएम ने किया तीन हलका कर्मचारियों का तबादला

Published at :24 Dec 2015 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने किया तीन हलका कर्मचारियों का तबादला

आरा : जिलाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव ने जिले के तीन हलका कर्मचारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से इधर-से-उधर किया है. आरा अंचल में पदस्थापित हलका कर्मचारी तारकेश्वर राम को बड़हरा, बड़हरा अंचल में पदस्थापित हलका कर्मचारी अनिल कुमार को कोइलवर तथा संतोष सिंह हलका कर्मचारी को आरा सदर में पदस्थापित किया गया है. इधर जिलाधिकारी […]

विज्ञापन

आरा : जिलाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव ने जिले के तीन हलका कर्मचारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से इधर-से-उधर किया है. आरा अंचल में पदस्थापित हलका कर्मचारी तारकेश्वर राम को बड़हरा, बड़हरा अंचल में पदस्थापित हलका कर्मचारी अनिल कुमार को कोइलवर तथा संतोष सिंह हलका कर्मचारी को आरा सदर में पदस्थापित किया गया है.

इधर जिलाधिकारी ने बताया कि आरा-छपरा पुल निर्माण से संबंधित मार्ग के जमीन अधिग्रहण कार्य में तेजी लाने को लेकर कोईलवर और बड़हरा में एक-एक हलका कर्मचारी को विशेष रूप से तैनाती सुनिश्चित की गयी है, ताकि डोरीगंज-आरा पुल निर्माण के साथ ही इस मार्ग पर यातायात का कार्य शीघ्र शुरू कराया जा सके. वहीं तारकेश्वर राम को गृह अंचल में पदस्थापना के कारण दूसरे अंचल में स्थानांतरित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन