छापेमारी में 300 लीटर अवैध शराब बरामद

Published at :15 Dec 2015 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में 300 लीटर अवैध शराब बरामद

आरा : अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत चांदी थाना पुलिस ने क्षेत्र के नरवीर पुर गांव में छापेमारी कर 300 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी कारोबारियों में श्री मुसहर तथा विलास चौधरी शामिल है. पुलिस गिरफ्तार कारोबारियों से पूछताछ कर धंधे में […]

विज्ञापन

आरा : अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत चांदी थाना पुलिस ने क्षेत्र के नरवीर पुर गांव में छापेमारी कर 300 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी कारोबारियों में श्री मुसहर तथा विलास चौधरी शामिल है.

पुलिस गिरफ्तार कारोबारियों से पूछताछ कर धंधे में शामिल कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इस संबंध में चांदी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नरवीर पुर में चोरी छीपे अवैध शराब का धंधा किया जा रहा है. सूचना मिलने के साथ ही टीम गठित कर सोमवार को नरवीर पुर स्थित श्री मुसहर के घर में छापेमारी की गयी. जहां से 300 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं शराब बनाने के कई उपकरण व समानों को भी नष्ट कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन