पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने पर दिया गया बल

Published at :26 Nov 2015 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने पर दिया गया बल

आरा : अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के कार्यकारिणी की बैठक झोंपड़िया स्कूल में हुई, जिसमें जिला कमेटी एवं सभी प्रखंड अध्यक्ष तथा कुशवाहा समाज के लोगों को महागंठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए बधाई दी गयी. आगामी पंचायत चुनाव में समाज की तरफ से जो प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरते है उन्हें एकजुट […]

विज्ञापन

आरा : अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के कार्यकारिणी की बैठक झोंपड़िया स्कूल में हुई, जिसमें जिला कमेटी एवं सभी प्रखंड अध्यक्ष तथा कुशवाहा समाज के लोगों को महागंठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए बधाई दी गयी. आगामी पंचायत चुनाव में समाज की तरफ से जो प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरते है उन्हें एकजुट होकर जीत दिलाने का निर्णय लिया गया.

बैठक में पंचायत स्तर पर कुशवाहा महासभा का सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया गया. साथ ही जिले के प्रत्येक घर में महिलाओं एवं नौजवानों को सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया.

बैठक में संवाद स्मारिका के दूसरे संस्करण को प्रकाशित करने पर विचार-विमर्श किया गया. फरवरी माह में पुस्तक विमोचन की तिथि निर्धारित की गयी. इस मौके पर जागा कुशवाहा, शशि कुशवाहा, पुष्पा कुशवाहा, राजू कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, विजय कुशवाहा, भुपेंद्र कुमार, लोहा महतो, डेविड कुशवाहा, सत्येंद्र सिंह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन