जेल में छापेमारी, मोबाइल हेरोइन व गांजा बरामद

आरा : जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार की अहले सुबह सदर एसडीओ अनिल कुमार ने मंडल कारा में छापेमारी की. इस दौरान जेल प्रशासन और बंदियों में हड़कंप मचा रहा. वार्डों व बंदियों की सघन जांच के क्रम में चार मोबाइल, चार चार्जर, 10 पुड़िया गांजा, हेरोइन व चिलम सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए. […]
आरा : जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार की अहले सुबह सदर एसडीओ अनिल कुमार ने मंडल कारा में छापेमारी की. इस दौरान जेल प्रशासन और बंदियों में हड़कंप मचा रहा. वार्डों व बंदियों की सघन जांच के क्रम में चार मोबाइल, चार चार्जर, 10 पुड़िया गांजा, हेरोइन व चिलम सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए.
दो घंटे तक छानबीन में सभी वार्डों को एक-एक कर खंगाला गया. सामानों की बरामदगी के बाद नगर थाना में एक मामला भी दर्ज किया गया है. छापेमारी में काराधीक्षक, नगर थानाध्यक्ष एस के शाही सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










