मिनी अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :31 May 2015 7:27 AM
विज्ञापन

आरा : शाहपुर थाना पुलिस ने शाहपुर में छापेमारी कर मिनी अवैध शराब फैक्टरी का उद्भेदन किया है. पुलिस ने भारी मात्र में शराब बनाने के उपकरण, पैकिंग मशीन, खाली बोतल, पांच हजार रैपर, पांच हजार स्टीकर वाले रैपर, हथियार साफ करने वाले समान, तेल व एक जिप्सी को बरामद किया है. इसके साथ ही […]
विज्ञापन
आरा : शाहपुर थाना पुलिस ने शाहपुर में छापेमारी कर मिनी अवैध शराब फैक्टरी का उद्भेदन किया है. पुलिस ने भारी मात्र में शराब बनाने के उपकरण, पैकिंग मशीन, खाली बोतल, पांच हजार रैपर, पांच हजार स्टीकर वाले रैपर, हथियार साफ करने वाले समान, तेल व एक जिप्सी को बरामद किया है.
इसके साथ ही धंधे में संलिप्त दो कारोबारी शाहपुर निवासी सत्येंद्र पांडेय और सिन्हा के लक्ष्मीपुर गांव निवासी पप्पू पांडेय को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है.
सूचना मिलने के साथ ही शाहपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम का गठन कर शाहपुर में छापेमारी की गयी, जहां से भारी मात्र में अवैध शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण और कई समानों को जब्त किया गया है.
गिरफ्तार सत्येंद्र पांडेय पर कई है आपराधिक मामले दर्ज : गिरफ्तार सत्येंद्र पांडेय का आपराधिक इतिहास रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज है. हाल के दिनों में अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ था. इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










