आधार कार्ड बनाने में वसूली पर किया हंगामा

कोईलवर : प्रखंड के छोटका चंदा में आधार कार्ड बनाने के लिए पैसे मांगने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया. प्रखंड के छोटका चंदा गांव में आधार कार्ड बनाने पहुंचे कर्मी द्वारा एक आधार कार्ड बनाने के लिए 50 रुपये लिये जा रहे थे. इस पर ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया. ग्रामीणों ने बताया कि उनके […]
कोईलवर : प्रखंड के छोटका चंदा में आधार कार्ड बनाने के लिए पैसे मांगने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया. प्रखंड के छोटका चंदा गांव में आधार कार्ड बनाने पहुंचे कर्मी द्वारा एक आधार कार्ड बनाने के लिए 50 रुपये लिये जा रहे थे. इस पर ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया. ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में छपरा के किसी फ्रेंचाइची के लोग आधार कार्ड बनाने आये. लोगों ने एक आधार कार्ड बनाने के लिए 50 से 60 रुपये की मांग की.
इसकी सूचना कोईलवर के बीडीओ को दी गयी है. बीडीओ ने पैसा नहीं देने की बात कही. इसके बाद ग्रामीणों ने विरोध किया, जिसके बाद आधार कार्ड बनाने आये कर्मी भाग खड़े हुए़ गौरतलब है कि आधार कार्ड बनाने के नाम पर ग्रामीणों से 100 रुपये वसूल किये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










