एक माह पूर्व फरार प्रेमी युगल दिल्ली से बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2018 4:30 AM
पीरो : थाना क्षेत्र अंतर्गत लहराबाद गांव से करीब एक माह पूर्व फरार प्रेमी युगल को स्थानीय पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, लहराबाद गांव से कथित प्रेमी युगल शादी करने के नियत से एक माह पहले फरार हो गये थे. इस मामले में लड़की के परिजनों द्वारा गांव […]
पीरो : थाना क्षेत्र अंतर्गत लहराबाद गांव से करीब एक माह पूर्व फरार प्रेमी युगल को स्थानीय पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, लहराबाद गांव से कथित प्रेमी युगल शादी करने के नियत से एक माह पहले फरार हो गये थे. इस मामले में लड़की के परिजनों द्वारा गांव के ही अमित कुमार पर किशोरी को बहला फुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए पीरो थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 244/ 2018) दर्ज करायी गयी थी.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही स्थानीय पुलिस दोनों की बरामदगी को लेकर प्रयासरत थी. पीरो थानाध्यक्ष जन्मेंजय राय के अनुसार खोजबीन के क्रम में किशोरी और उसके कथित प्रेमी के नोएडा में मौजूद होने का सुराग मिला जिसके आधार पर एसआई दिनेश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम को वहां भेजा गया. नोएडा पहुंची पुलिस टीम ने किशोरी और युवक को वहा से बरामद करने के बाद अपने साथ पीरो थाना ले आयी है जहां पूछताछ के क्रम में लड़की ने स्वेच्छा से अमित के साथ जाने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार की है. वैसे थानाध्यक्ष ने कहा कि किशोरी का न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान कराया जाएगा और न्यायालय के आदेश पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










