नवरात्र पर विंध्याचल में रुकेंगी संघमित्रा, ब्रह्मपुत्र मेल सहित 10 ट्रेनें

आरा : नवरात्र में विंध्याचल जानेवाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने तोहफा दिया है. पटना-मुगलसराय रेलखंड से होकर गुजरनेवाली संघमित्रा, ब्रह्मपुत्र मेल सहित कई ट्रेनों का विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव दिया गया है. इससे हजारों लोगों को राहत होगी, क्योंकि पटना, आरा व बक्सर जिले के हजारों श्रद्धालु माता दरबार में दर्शन […]
आरा : नवरात्र में विंध्याचल जानेवाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने तोहफा दिया है. पटना-मुगलसराय रेलखंड से होकर गुजरनेवाली संघमित्रा, ब्रह्मपुत्र मेल सहित कई ट्रेनों का विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव दिया गया है. इससे हजारों लोगों को राहत होगी, क्योंकि पटना, आरा व बक्सर जिले के हजारों श्रद्धालु माता दरबार में दर्शन के लिए प्रत्येक वर्ष जाते हैं.
इन ट्रेनों का ठहराव होने के बाद रिजर्वेशन भी मिलना शुरू हो गया है. यह ठहराव अस्थायी तौर पर पूजा के दौरान 21 सितंबर से 03 अक्तूबर तक दिया गया है. पूजा अवधि समाप्त होने के बाद इन ट्रेनों के ठहराव को हटा दिया जायेगा. रेलवे जनसंपर्क विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की जानकारी के लिए ट्रेनों की सूची जारी कर दी गयी है, ताकि यात्री ठहराव का लाभ ले सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




