करेंट की चपेट में आने से महिला सहित दो की मौत

शाहपुर/कोइलवर : जिले में अलग-अलग घटनाओं में करेंट की चपेट में आने से एक महिला सहित दो की मौत हो गयी. शाहपुर थाने के बेलौटी गांव के नारदमुनी तिवारी की पत्नी पुष्पा देवी पंखा चलाने के लिए स्वीच दबाने गयी. इसी बीच वह करेंट की चपेट में आ गयी, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी […]
शाहपुर/कोइलवर : जिले में अलग-अलग घटनाओं में करेंट की चपेट में आने से एक महिला सहित दो की मौत हो गयी. शाहपुर थाने के बेलौटी गांव के नारदमुनी तिवारी की पत्नी पुष्पा देवी पंखा चलाने के लिए स्वीच दबाने गयी. इसी बीच वह करेंट की चपेट में आ गयी, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. महिला की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया. उनकी मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया. वहीं दूसरी घटना चांदी थाना क्षेत्र के नरवीरपुर में हुई.
करेंट प्रवाहित बिजली तार के चपेट में आने से नरवीरपुर निवासी अरुण सिंह के 24 वर्षीय पुत्र कुबेर सिंह की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की रात को हुई. जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस की रात करीब एक बजे उसके घर में लगे पंखे में खराबी आ गयी. इसके बाद वह पंखे का तार को जोड़ने लगा. इसी बीच तार में करेंट प्रवाहित हो गयी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया, जब तक बिजली काटी जाती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घरवालों की काफी मशक्कत के बाद उसे करेंट प्रवाहित तार से अलग किया गया. उसकी मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










