सामूहिक जिम्मेवारी से ही ओडीएफ अभियान होगा सफल

आरा : भो जपुर जिले को पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्ति करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला, प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक व प्रेरित करने का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. पंचायतस्तरीय जन प्रतिनिधि प्रखंड प्रमुख, पंचायत सचिव सदस्य, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य […]
आरा : भो जपुर जिले को पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्ति करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला, प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक व प्रेरित करने का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. पंचायतस्तरीय जन प्रतिनिधि प्रखंड प्रमुख, पंचायत सचिव सदस्य, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य सहित अन्य जन प्रतिनिधियों को कार्यशाला के माध्यम से स्वच्छता एवं शौचालय निर्माण के लिए शिक्षित एवं जागरूक किया जा रहा है,
ताकि वे अपने गांव व क्षेत्र में जाकर लोगों को शौचालय निर्माण एवं उसका उपयोग करने के लिए जागरूक कर सके. जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन दो प्रखंडों के सभी पंचायतस्तरीय जन प्रतिनिधियों, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीडीपीओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को कार्यशाला के माध्यम से शौचालय निर्माण व उपयोग के लिए शिक्षित किया जा रहा है. गुरुवार को समाहरणालय स्थित कृषि भवन के सभागार में बड़हरा व कोइलवर प्रखंडों के जन प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को कार्यशाला में शिक्षित एवं जागरूक किया गया.
जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि शौचालय का निर्माण एवं उसका उपयोग समय की मांग है, जिसमें हम अगर पीछे रह गये तो कभी भी आगे नहीं बढ़ सकते. बीमारी अमीर-गरीब का कोई भेदभाव नहीं करता है.
अत: हमें भी बिना कोई भेद-भाव किये इस मुहिम को सफल बनाना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










