बाढ़ पीड़ितों ने किया सुलतानगंज मुंगेर मुख्य पथ तीन घंटा जाम
Advertisement
बाढ़ पीड़ितों को कदम-कदम पर संघर्ष
बाढ़ पीड़ितों ने किया सुलतानगंज मुंगेर मुख्य पथ तीन घंटा जाम सुलतानगंज : बाढ़ पीड़ितों ने मंगलवार को एनएच 80 सुलतानगंज-मुंगेर मुख्य पथ गनगनिया पंचायत के फतेहपुर के समीप लगभग तीन घंटा जाम कर दिया. बाढ़ पीड़ित सर्वे कार्य में मांगे जाने वाले प्रमाणपत्र का विरोध कर रहे थे. सर्वे कर रहे कर्मियों पर अनियमितता […]
सुलतानगंज : बाढ़ पीड़ितों ने मंगलवार को एनएच 80 सुलतानगंज-मुंगेर मुख्य पथ गनगनिया पंचायत के फतेहपुर के समीप लगभग तीन घंटा जाम कर दिया. बाढ़ पीड़ित सर्वे कार्य में मांगे जाने वाले प्रमाणपत्र का विरोध कर रहे थे. सर्वे कर रहे कर्मियों पर अनियमितता का आरोप लगा रहे थे.
बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि सर्वे कार्य में मांगे जाने वाले प्रमाणपत्र सभी के पास उपलब्ध नहीं है, जिससे बाढ़ राहत से वंचित होना पड़ेगा. जाम की सूचना पर सीओ श्रीधर पांडेय, थाना पुलिस जाम स्थल पर पहुंची. काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन बाढ़ पीड़ित मानने को तैयार नहीं थे. सीओ ने आश्वासन दिया कि लाभुकों का सर्वेक्षण कर दो दिन के अंदर कार्य पूरा किया जायेगा. अलग से सर्वे कार्य संपन्न कराने के लिए शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.
जिनके पास किसी प्रकार का प्रूफ नहीं है. उनका भी सर्वे कर रखा जायेगा. निर्देश प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. मुखिया ओमप्रकाश पासवान ने भी बाढ़ पीड़ितों को अपने स्तर से राहत दिलाने का आश्वासन दिया. आश्वासन के बाद दिन के दो बजे जाम हटाया जा सका. अनुश्रवण की बैठक 15 को : पीरपैंती. प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए बाढ़ सहायता राशि आवंटन के लिए सूची 15 सितंबर को अनुश्रवण समिति की बैठक में प्रस्तुत किया जायेगा. वहां से अनुमोदित सूची स्वीकृति के लिए जिला भेजी जायेगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement