इस गिरावट के कारण दोपहर तक जहां उमस व गरमी का माहौल था, वहीं दोपहर बाद बारिश होने से मौसम कूल हो गया. बारिश के कारण ही आर्द्रता भी नाै प्रतिशत चढ़ कर 90 प्रतिशत पर पहुंच गया. शुक्रवार को दिन भर 7.6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवाएं चली. अभी ऐसे ही चलेगा प्री मानसून का जादू : मौसम विभाग की माने तो अभी दो दिन तक ऐसे ही प्री मानसून का जादू चलने की संभावना है जिससे अधिकतम तापमान का पारा सामान्य से नीचे ही रहेगा. हां रात का पारा 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच होने के कारण बादलों वाली रात में उमस हो सकती है.
Advertisement
बारिश ने मौसम किया सुहाना
भागलपुर: प्री मानसून की बारिश से मौसम सुहाना हो गया. शुक्रवार को दोपहर तक उमस झेल रहे लोगों को दोपहर बाद रुक-रुक कर हुई बारिश ने उमस से निजात दिला दी. बारिश के कारण दिन का पारा करीब चार डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जिससे लोग दोपहर बाद मौसम कूल हो गया. 24 घंटे के […]
भागलपुर: प्री मानसून की बारिश से मौसम सुहाना हो गया. शुक्रवार को दोपहर तक उमस झेल रहे लोगों को दोपहर बाद रुक-रुक कर हुई बारिश ने उमस से निजात दिला दी. बारिश के कारण दिन का पारा करीब चार डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जिससे लोग दोपहर बाद मौसम कूल हो गया.
24 घंटे के अंदर हुई 3.6 एमएल बारिश : माैसम विभाग सबौर के मुताबिक, गुरुवार की रात में करीब तीन एमएल बारिश हुई. जबकि शुक्रवार को दोपहर बाद 0.6 एमएल की बारिश. इस तरह 24 घंटे के अंदर कुल 3.6 एमएल बारिश हुई.
तापमान आया नीचे : रविवार की रात में बारिश होने के बावजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट के बजाय चढ़ाव का रुख रहा. गुरुवार के न्यूनतम तापमान 23.6 की तुलना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई ताे मौसम सुहाना हो गया. गुरुवार के 35.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement