दोनों ने घर से भाग कर शादी करने का फैसला लिया. एक सप्ताह पहले दोनों ने भाग कर नवगछिया के खगड़ा मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की. शादी से लड़की पक्ष के लोग नाखुश हैं. लड़की पक्ष के लोगों ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी. पुलिस दबिश के कारण लड़की थाना में उपस्थित हुई. सीजीएम के समक्ष लड़की ने 164 बयान में लड़का के साथ रहने की बात कही.
लड़का व लड़की दोनों बालिग हैं. कोर्ट के आदेशानुसार लड़की को लड़का के साथ रहने की अनुमति मिल गयी. लड़का रंजन कुमार ने बताया के नये साल के मौका पर दीपा से उसकी मुलाकात हुई थी. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हुआ. लेकिन लड़की के पिता को यह मंजूर नहीं था. तभी दोनों ने निर्णय लिया कि घर से भाग कर शादी करेंगे. पुलिस के कहने पर दोनों लोग थाना में उपस्थित हो गये. थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि लड़की को रखने के लिए लड़का पक्ष तैयार था. दोनों की शादी करा दी गयी. शादी के मौके पर लड़का के पिता सुधीर पासवान, मां गीता देवी, सीमा देवी, इंदर पासवान, धीरज पासवान, संदीप आदि उपस्थित थे. लेकिन लड़की पक्ष की ओर से कोई शादी शामिल नहीं हुआ.