29.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रखंड में खरीफ महोत्सव आज

– नाथनगर विधायक महोत्सव का करेंगे उद्घाटन- कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक किसानों को देंगे फसल बुआई की जानकारी प्रतिनिधि, सबौर. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को खरीफ फसल महोत्सव होगा. महोत्सव में कृषि विशेषज्ञ किसानों को बीज, फसल की बुआई व सुरक्षा आदि की जानकारी देंगे. बीडीओ रघुनंदन आनंद ने बताया कि नाथनगर विधायक अजय मंडल […]

– नाथनगर विधायक महोत्सव का करेंगे उद्घाटन- कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक किसानों को देंगे फसल बुआई की जानकारी प्रतिनिधि, सबौर. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को खरीफ फसल महोत्सव होगा. महोत्सव में कृषि विशेषज्ञ किसानों को बीज, फसल की बुआई व सुरक्षा आदि की जानकारी देंगे. बीडीओ रघुनंदन आनंद ने बताया कि नाथनगर विधायक अजय मंडल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख आरती यादव होंगी. महोत्सव में 14 पंचायत के सभी किसानों को आमंत्रित किया गया है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक किसानों को खरीफ धान बीज, बुआई, सिंचाई व रोग से बचाव की जानकारी देंगे. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड सभागार में दिन के 11 बजे होगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें