29.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कागजों पर चल रही नीतीश सरकार : रालोसपा

तसवीर: आशुतोष – राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया वरीय संवाददाता, भागलपुर घंटाघर चौक पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश की सरकार कागजों पर ही चल रही है. जिले में अपराध बढ़ गया है व […]

तसवीर: आशुतोष – राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया वरीय संवाददाता, भागलपुर घंटाघर चौक पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश की सरकार कागजों पर ही चल रही है. जिले में अपराध बढ़ गया है व लोग कई विकराल समस्या से लगातार जूझ रहे हैं. रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की. पार्टी जिला अध्यक्ष कुमार नीरज कुशवाहा ने कहा कि जाम की विकराल समस्या दिन प्रति बढ़ती जा रही है. राष्ट्रीय महा सचिव राजकुमार सिंह व नगर अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले की समस्याओं को लेकर पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी. महिला नगर अध्यक्ष सुनीता सिंह कुशवाहा ने कहा कि महिला उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. युवा कार्यकर्ता अवध किशोर कुमार ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री को जनता की फिक्र नहीं है. इस अवसर पर मनोज स्वराज, शांति सिंह कुशवाहा, पूरन सिंह, राम बालक सिंह, मृत्युंजय कुमार राय, अमरेंद्र कुमार चौधरी, सिंटू सिंह, धर्मेंद्र मंडल, अभिषेक कुमार पांडेय, कुमार मुन्ना, रामचरण पासवान, सत्यनारायण सिंह आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें