27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मारपीट में तीन महिलाएं जख्मी

मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र के देवघरा चंद्रटोला में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को दो गुटों के बीच जम कर मारपीट हुई. इसमें तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी महिलाओं में बिहारी महतो की पत्नी महाजनी देवी (32 वर्ष), बालेश्वर महतो की पत्नी यशोदा देवी (30 वर्ष) व राम प्रसाद महतो की […]

मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र के देवघरा चंद्रटोला में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को दो गुटों के बीच जम कर मारपीट हुई. इसमें तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी महिलाओं में बिहारी महतो की पत्नी महाजनी देवी (32 वर्ष), बालेश्वर महतो की पत्नी यशोदा देवी (30 वर्ष) व राम प्रसाद महतो की पत्नी लाछो देवी (25 वर्ष) शामिल है. तीनों जख्मी महिलाओं को स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया जबकि महाजनी देवी को सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया है. इधर जख्मी महिला यशोदा देवी ने अपने फर्द बयान में गांव के नौ लोगों पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है जिनमें बिहारी महतो, उदय महतो, चलितर महतो, सकलदेव महतो, महाजनी देवी,अशोक महतो, रामजतन महतो, मंजु देवी व रूपेश कुमार शामिल हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें