– नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के तकनीकी पदाधिकारी व सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के चीफ रेफरी मो इकबाल अख्तर ने कहा फोटो मनोज :संवाददाता भागलपुर : बिहार में संसाधन के अभाव में खिलाडि़यों की प्रतिभा कुंद हो रही है. हॉकी में बिहार के खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं. कई खिलाड़ी नेशनल स्तर पर खेल रहे हैं. हॉकी खेल के अभ्यास के लिए राज्य में एक अदद कृत्रिम मैदान तक नहीं है. जबकि हॉकी खेल हर जिला में खेला जाता है. हालात यह कि उबड़-खाबड़ मैदान पर यहां के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं. खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ रहे हैं. खेल के प्रति सरकार की उदासीनता के कारण बिहार से सारे खेल गायब हो जायेंगे. उक्त बातें बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में चीफ रेफरी की भूमिका निभा रहे मो इकबाल अख्तर ने कही. उन्होंने बताया कि बचपन से ही हॉकी खेल से जुड़े रहे. बिहार हॉकी टीम के सदस्य भी रह चुके हैं. वर्तमान में नेशनल स्तर पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी भी रहे चुके हैं. नये उभरते खिलाडि़यों को कोचिंग भी देते हैं. उन्होंने बताया कि हॉकी खेल के माध्यम से खिलाडि़यों को रेलवे, पुलिस व बैंकों में नौकरी मिल रही है. हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को स्कूली स्तर से ही खेलाने की जरूरत है. इससे आने वाले दिनों में हर जिला में एक से बढ़ कर एक हॉकी खिलाड़ी आगे आयेंगे.
BREAKING NEWS
संसाधन के अभाव कुंद हो रही प्रतिभा ::::: हॉकी खबर का दूसरा जोड़
– नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के तकनीकी पदाधिकारी व सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के चीफ रेफरी मो इकबाल अख्तर ने कहा फोटो मनोज :संवाददाता भागलपुर : बिहार में संसाधन के अभाव में खिलाडि़यों की प्रतिभा कुंद हो रही है. हॉकी में बिहार के खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं. कई खिलाड़ी नेशनल स्तर पर खेल रहे […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement