– नदी में कूद कर भागे जाल लगाने वाले, चार के खिलाफ मुकदमा वरीय संवाददाता, भागलपुर गंगा में डॉल्फिन की लगातार मौत के बाद वन विभाग जागृत हुआ और शनिवार को सुलतानगंज से डीपीएस सबौर तक सघन गश्ती की. वन क्षेत्र पदाधिकारी बीपी सिन्हा के नेतृत्व में गश्ती के दौरान पदाधिकारियों ने गंगा की मुख्य धारा में लगे 14 बंडल प्रतिबंधित जालों को जब्त किया. यही नहीं जाल लगाने वाले चार अभियुक्तों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा भी दायर किया गया है. वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री सिन्हा ने बताया कि गश्ती के दौरान गंगा में जाल लगा कर मछली पकड़ने वालों को भी सख्त हिदायत दी गयी कि वह प्रतिबंधित जाल का प्रयोग न करें. उन्होंने बताया कि गश्ती टीम को देख कर प्रतिबंधित जाल लगाने वाले नदी में कूद कर भाग गये, लेकिन उनके जालों का जब्त कर लिया गया. जब्त जाल में चार बंडल फांसा जाल, चार बंडल करंट जाल व छह बंडल मुसहरी जाल शामिल हैं. छानबीन के बाद जाल लगाने के आरोप में गनौल निवासी सुशील कुमार व मनोज सहनी पिता शंकर सहनी, मक्खातकिया नवगछिया निवासी राधेश्याम सहनी पुत्र स्व लक्ष्मी सहनी व रंभू सहनी पुत्र धनिक चंद्र सहनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. गश्ती दल में वन परिसर पदाधिकारी बीके पाठक, अधिनस्थ वन रक्षी अंजनी कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, सुभाष यादव, कन्हैया नंद किशोर आदि सहयोगी शामिल थे. वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि यह गश्ती लगातार जारी रहेगी.
BREAKING NEWS
वन क्षेत्र पदाधिकारी की गश्ती में 14 बंडल जाल जब्त
– नदी में कूद कर भागे जाल लगाने वाले, चार के खिलाफ मुकदमा वरीय संवाददाता, भागलपुर गंगा में डॉल्फिन की लगातार मौत के बाद वन विभाग जागृत हुआ और शनिवार को सुलतानगंज से डीपीएस सबौर तक सघन गश्ती की. वन क्षेत्र पदाधिकारी बीपी सिन्हा के नेतृत्व में गश्ती के दौरान पदाधिकारियों ने गंगा की मुख्य […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement