थी हर आंख नम...गांव वाले बोले-अपनी शहादत से रतन ने सबका सिर किया ऊंचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2019 6:42 AM
भागलपुर : गुरुवार की शाम को अचानक अपने गांव के लाल रतन कुमार ठाकुर की शहादत की खबर सुनते ही पैतृक गांव समेत आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. शुक्रवार की सुबह से ही सन्हौला के अमंडडा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में लोगों व सगे संबंधियों की भीड़ जुटने लगी. लोग […]
भागलपुर : गुरुवार की शाम को अचानक अपने गांव के लाल रतन कुमार ठाकुर की शहादत की खबर सुनते ही पैतृक गांव समेत आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. शुक्रवार की सुबह से ही सन्हौला के अमंडडा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में लोगों व सगे संबंधियों की भीड़ जुटने लगी. लोग दिनभर शहीद के पार्थिव शरीर के आगमन के इंतजार में रस्ता निहारते रहे. सब शहीद के पिता राम निरंजन ठाकुर व भाई मिलन से यही पूछते रहे कि श्रीनगर से क्या सूचना मिली. शहीद के छोटे भाई मिलन ने बताया कि देर रात रतन का पार्थिव शरीर पटना लाया जायेगा. पटना में शहीद को सम्मान के बाद सुबह आठ बजे तक पार्थिव शरीर गांव पहुंचने का अनुमान है. अंतिम संस्कार कहलगांव में किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










