PHOTOS: भागलपुर दंगे में जिस बच्ची को मेजर ने बचाया, उसने 33 साल बाद अपने बेटे के निकाह में बुलाया तो आए बिहार

Updated at : 01 Dec 2023 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: भागलपुर दंगे में जिस बच्ची को मेजर ने बचाया, उसने 33 साल बाद अपने बेटे के निकाह में बुलाया तो आए बिहार

PHOTOS: 1989 के भागलपुर दंगा में एक बच्ची की जान सेना के मेजर ने बचायी थी. तब जिस बच्ची की जान बचायी उसके बेटे का निकाह हो रहा था. उसने 33 साल बाद उसी मेजर को न्योता भेजा. मेजर भागलपुर आए. देखिए इस दौरान की तस्वीरें...

विज्ञापन
undefined

दीपक राव, भागलपुर: स्नेह के बंधन में दो परिवारों के अनोखे रिश्ते की यह कहानी है. दोनों के प्रांत अलग, भाषा अलग और मजहब भी अलहदा. बावजूद इसके दोनों के बीच पिता-पुत्री जैसा निश्छल रिश्ता बन गया और इस रिश्ते का बीजारोपण 1989 में भागलपुर के दंगे के दौरान हुआ था. भागलपुर दंगे की आग मेंं जल रहा था, सेना अधिकारी सिंह साब ड्यूटी पर थे और तलवार के वार से पैर से रिसते खून के कारण तालाब में मल्लिका छटपटा रही थी. इसी दौरान उसे सिंह साब ने उसे बचाया था.

undefined

दंगा शांत हुआ, सेना वापस हुई और बात आयी-गयी हो गयी. 33 साल बाद मल्लिका अपने बेटे के निकाह में सिंह साब के आशीर्वाद लेने की जिद पर अड़ी रही. आखिरकार सिंह साब पंजाब में मिल गये. बुलावा पाकर वे अपनी पत्नी संग भागलपुर आये और आशीर्वाद दिये.

undefined

बकौल गुरप्रकाश सिंह विर्क ”33 साल पहले 1989 में मल्लिका करीब 12-13 साल की रही होगी. सबौर चंदेरी स्थित एक तालाब के समीप अपने बटालियन के साथ गुजर रहा था, तो जलकुंभी के बीच से आवाज आयी बाबूजी बचाओ, बाबूजी बचाओ. चारों तरफ नजर दौड़ायी, कोई नहीं दिखा. फिर अचानक जलकुंभी हिलती दिखी और फिर वही आवाज आयी. वहां दंगा में मारे गये लोगों की लाश बिखरी पड़ी थी. उस पर पैर रखकर मल्लिका को बाहर निकाला था.

undefined

चारों तरफ मौत का मंजर था. लाश ही लाश थे. मल्लिका का एक पैर में तलवार से वार किया गया था. घायलावस्था में मल्लिका को दानापुर स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद पांच महीने तक बिहार में ही ड्यूटी पर तैनात रहे. इस दौरान बीच-बीच में मल्लिका का हाल जानने के लिए हॉस्पिटल भी जाते थे. साथ में पत्नी राजवंत विर्क भी मिलने जाती थी. अचानक ट्रांसफर होने के बाद संपर्क टूट गया.”

undefined

30 अगस्त को अचानक मल्लिका की ओर से सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट डाला गया. इसके बाद गुरप्रकाश सिंह विर्क की याद फिर तरोताजा हो गयी. इसमें उनके साथ की पुरानी तस्वीरें भी डाली गयी थीं. अचानक मल्लिका ने अपने बेटे के निकाह में आने का न्योता भेज दिया. वे खुद को रोक नहीं सके और मोहाली से भागलपुर अपनी बेटी जैसी मल्लिका से मिलने पहुंच गये. उनके पुत्र और पुत्रवधु को आशीर्वाद दिया.

undefined

33 साल पहले भागलपुर दंगा की पीड़िता मल्लिका बेगम की जान बचानेवाले तत्कालीन मेजर गुरप्रकाश सिंह विर्क धर्मपत्नी राजवंत विर्क के साथ गुरुवार को मल्लिका के बेटा को निकाह के मौके पर आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे. मल्लिका बेगम रिटायर्ड कर्नल गुरप्रकाश सिंह विर्क से मिलते ही खुशी के आंसू रुक नहीं रहे थे. मल्लिका को ऐसा लग रहा था, मानों उनके सामने फरिश्ते के रूप में दोनों पति-पत्नी खड़े हैं.

undefined

सरदार गुरप्रकाश सिंह विर्क 1999 में आर्मी से कर्नल बनकर रिटायर हुए और अपने पैतृक निवास पंजाब के मोहाली चले गये.

undefined

यहां एक सिक्युरिटी कंपनी खोल कर युवाओं को रोजगार देने का काम शुरू किया, जो अब तक जारी है. उनकी पत्नी राजवंत विर्क शैक्षणिक संस्थान चला रही हैं.सिंह साहेब जब भागलपुर पहुंचे तो मल्लिका बेगम का पूरा परिवार बेहद भावुक हो गया.

undefined

सिंह साहेब के आने से मल्लिका बेगम के घर के इस समारोह में चार चांद लग गए.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन