Begusarai News : सीलिंग की जमीन बेचने की साजिश नाकाम करेगी भाकपा

Begusarai News : पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने क्षेत्र में मजदूरों की बैठक कर लोगों से एकजुट होकर इस कथित साजिश का मुकाबला करने और अपने घरों को बचाने का आह्वान किया.

Begusarai News : (विपिन कुमार मिश्र) बखरी प्रखंड के मोहनपुर पंचायत स्थित तुलसीपुर अंबेडकर नगर में सीलिंग एक्ट की जमीन पर बसे लोगों को उजाड़ने की साजिश को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने कड़ा रुख अपनाया है.

पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने क्षेत्र में मजदूरों की बैठक कर लोगों से एकजुट होकर इस कथित साजिश का मुकाबला करने और अपने घरों को बचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर गरीब और मजदूरों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा.

भाकपा गरीबों के साथ खड़ी है

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाकपा जिला सचिव एवं पूर्व विधायक अवधेश राय ने कहा कि दलाल और बिचौलिए फर्जी नामांतरण कराकर गरीबों को बेदखल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे पार्टी किसी भी हाल में सफल नहीं होने देगी. उन्होंने कहा कि पार्टी गरीबों के साथ खड़ी है और उनकी जमीन व आवास की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी.

फर्जी तरीके से हो रही जमीन की बिक्री पर रोक लगाए प्रशासन

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि फर्जी तरीके से हो रही जमीन की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए. और प्रभावित परिवारों को बसाव-परचा देकर उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में जिला सचिव अवधेश राय, पूर्व विधायक राम रतन सिंह, सचिवमंडल सदस्य राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान, प्रताप नारायण सिंह, एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव एवं सीपीआई सचिवमंडल सदस्य अमीन हमजा, चंद्रभूषण सिंह जुल्म, संजीव कुमार सिंह सहित कई नेता मौजूद थे.

Also Read: बेगूसराय के बदलपुरा स्कूल में MDM के समय पहुंचे DPO,मटिहानी स्कूल में 5 शिक्षक गायब, मांगा स्पष्टीकरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >