21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पौधा लगाने से अधिक उसका संरक्षण जरूरी

वन महोत्सव. बेगूसराय वन प्रमंडल ने 67 वें वन महोत्सव का किया आयोजन पर्यावरण को बचाने के लिए पौधा लगाएं,साथ ही अपने घर परिवार के लोगों को भी प्रेरित करें बेगूसराय : पेड़ लगाना जितना जरूरी है. उससे कहीं ज्यादे जरूरी उसका संरक्षण करना है. हमलोगों को मिल कर पर्यावरण को बचाने के लिए अपने […]

वन महोत्सव. बेगूसराय वन प्रमंडल ने 67 वें वन महोत्सव का किया आयोजन

पर्यावरण को बचाने के लिए पौधा लगाएं,साथ ही अपने घर परिवार के लोगों को भी प्रेरित करें
बेगूसराय : पेड़ लगाना जितना जरूरी है. उससे कहीं ज्यादे जरूरी उसका संरक्षण करना है. हमलोगों को मिल कर पर्यावरण को बचाने के लिए अपने तो वृक्ष लगायें ही साथ ही अपने घर परिवार के लोगों को भी प्रेरित करें. उक्त बातें जिलाधिकारी नौशाद युसूफ ने बीएमपी आठ स्थित शहीद स्मारक के बगल में पर्यावरण एवं वन विभाग के द्वारा 67 वें वन महोत्सव को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि वन महोत्सव सभी लोगों के लिए होता है. हम सभी लोगों को वन महोत्सव मनाना चाहिए. क्योंकि आज वनों की कमी के कारण पर्यावरण के ऊपर खराब प्रभाव पड़ रहा है.
बीएमपी आठ के समादेष्टा सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि बड़े वन को काट कर खेत बना कर छोटे वन के रूप में मक्का, धान, गेंहू लगाया जा रहा है. पेड़ काटने के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है. इन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि पौधा लगा कर प्रकृति को बचाएं. बेगूसराय वन प्रमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने डीएम सहित मंचासीन अतिथियों को बूके देकर सम्मानित किया गया. 67वां वन महोत्सव पर जिले में दो हजार हरे पौधे लगाने की जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन रंग निदेशक अनिल पतंग ने किया. मौके पर बीएमपी आठ के डीएसपी दशरथ यादव, वन क्षेत्र पदाधिकारी रामचंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें