21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मोदी मॉडल को जनता स्वीकारेगी

कार्यक्रम : कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री ने बिहार सरकार पर बोला हमलाभाजपा गठबंधन ही बिहार को देश के विकास से जोड़ सकता है : नंदकिशोरतसवीर- सम्मेलन को संबोधित करते नंदकिशोर यादवतसवीर 22बखरी. नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल को बिहार की जनता स्वीकार करने को तैयार है. भाजपा गंठंबधन ही बिहार को देश के विकास […]

कार्यक्रम : कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री ने बिहार सरकार पर बोला हमलाभाजपा गठबंधन ही बिहार को देश के विकास से जोड़ सकता है : नंदकिशोरतसवीर- सम्मेलन को संबोधित करते नंदकिशोर यादवतसवीर 22बखरी. नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल को बिहार की जनता स्वीकार करने को तैयार है. भाजपा गंठंबधन ही बिहार को देश के विकास के साथ जोड़ सकता है. उक्त बातें बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने सोमवार को मध्य विद्यालय बखरी में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि राजद व जदयू हर रोज भाजपा को गाली दे रही है. इन्हें बिहार के विकास की चिंता नहीं है. भाजपा के अलग होने के बाद बिहार में विकास की गति थम गयी है. उन्होंने कहा कि बिहार में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. यह सरकार सिर्फ अपनी गद्दी बचाने में लगी हुई है. महागंठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि अपराध, भ्रष्टाचार और अहंकार क्या यही है गंठबंधन की सरकार. लालू द्वारा भाजपा को निरवंश कहे जाने का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा की वंश में बिहार की साढ़े ग्यारह करोड़ जनता है. इसके बल पर बिहार का सत्ता काबिज करेंगे. सभा को तेघड़ा के विधायक ललन कुंवर, नगर विधायक सुरेंद्र मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह बाबा, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अनिलदेव पोद्दार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामलखन सिंह, महिला मोरचा के आभा सिंह आदि ने संबोधित किया. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमरेश सिंह ने की. संचालन रामरतन वर्मा ने किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें