बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने शहर में आक्रोश रैली निकाली बेगूसराय(नगर) : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा हड़ताल के 25वें दिन शहर में आक्रोश रैली निकाली गयी.बेगूसराय शहर के जेके उच्च विद्यालय से सैकड़ों की संख्या में आक्रोश रैली जिला सचिव राम कल्याण पासवान के नेतृत्व में निकाली गयी. आक्रोश रैली […]
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने शहर में आक्रोश रैली निकाली
बेगूसराय(नगर) : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा हड़ताल के 25वें दिन शहर में आक्रोश रैली निकाली गयी.बेगूसराय शहर के जेके उच्च विद्यालय से सैकड़ों की संख्या में आक्रोश रैली जिला सचिव राम कल्याण पासवान के नेतृत्व में निकाली गयी. आक्रोश रैली एनएच-31 होते हुए ट्रैफिक चौक से गुजर कर समाहरणालय स्थित कैंटीन चौक पर सभा में तब्दील हो गयी. मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि बिहार सरकार संवेदनहीन हो गयी है.
उसके पास कोई संवेदना नहीं है. पूरे राज्य के शिक्षक हड़ताल पर हैं और दो करोड़ गरीब बच्चे पढ़ाई व विद्यालय से दूर हैं. शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला सचिव राम कल्याण पासवान ने कहा कि नियोजित शिक्षक किसी भी कीमत पर हड़ताल से पीछे हटनेवाले नहीं हैं. वेतनमान की पूर्ति तक चट्टानी एकता कायम रहेगी. मौके पर सैकड़ों शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की.