तसवीर-बैठक में भाग लेते भाजपा के पदाधिकारीतसवीर-20भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक बेगूसराय(नगर). पार्टी कार्यालय में भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक संजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सदस्यों की संख्या में सबसे बड़ी दल होने का चुनौती लिया है. इस चुनौती को हम सब कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी के रू प में स्वीकार किया है. इस कार्यक्रम को व्यापक रू प देने के लिए जिले के सदस्यता प्रभारी पवन सिंह बनाये गये हैं. वहीं जिला प्रवक्ता नीरज शांडिल्य को सह सदस्यता प्रभारी बनाया गया है. इस सदस्यता अभियान को गति देने के लिए प्रत्येक विधानसभा में 11 सदस्यीय सदस्यता अभियान समिति भी बनाई जायेगी. इस कार्यक्रम के लिए 14 दिसंबर को महंत कॉलेज में एक दिन का कार्यशाला रखा गया है. जिलाध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर भाजपा बेगूसराय ने कमल प्रवाह नाम का एक स्मारिका निकालने का निर्णय लिया है. इस स्मारिका में बेगूसराय भाजपा के प्रारंभ से लेकर अभी तक का यात्रा वृतांत रहेगा. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह उर्फ कुमार साहब, हरिवंश प्रसाद सिंह, सुजाता मिश्रा, विपिन कुमार सिंह, जयराम दास, कृष्ण मोहन पप्पू, कुंदन भारती, रंजना मिश्रा समेत अन्य भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
पवन सिंह बने जिला सदस्यता प्रभारी
तसवीर-बैठक में भाग लेते भाजपा के पदाधिकारीतसवीर-20भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक बेगूसराय(नगर). पार्टी कार्यालय में भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक संजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सदस्यों की संख्या में सबसे बड़ी दल होने का चुनौती लिया है. इस […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement