अब मध्य विद्यालय बीहट में बजेगी वाटर बेल

बीहट : विद्यार्थियों को पानी पीने की याद दिलाने के लिए दिन में तीन बार वाटर बेल बजेंगे. मध्य विद्यालय बीहट की प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुपमा सिंह ने पानी पीने के फायदों से विद्यार्थियों को परिचित करवाया. मौके पर इन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को डीहाइड्रेशन जैसी बीमारियों से दूर रखने और उसके शरीर में रक्त कोशिकाओं […]
बीहट : विद्यार्थियों को पानी पीने की याद दिलाने के लिए दिन में तीन बार वाटर बेल बजेंगे. मध्य विद्यालय बीहट की प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुपमा सिंह ने पानी पीने के फायदों से विद्यार्थियों को परिचित करवाया. मौके पर इन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को डीहाइड्रेशन जैसी बीमारियों से दूर रखने और उसके शरीर में रक्त कोशिकाओं के लिए समुचित जल व ऑक्सीजन का स्तर बनाये रखने सहित स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य को लेकर इस मुहिम की शुरुआत की गयी है. इसके अंतर्गत विद्यालय के समय में तीन बार वाटर बेल के रूप में घंटी बजेगी. इस दौरान सभी विद्यार्थी अपनी जगह पर बैठ कर ही पानी पीयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




