इनामी नक्सली ने पुलिस की नींद हराम कर रखी थी

Published at :26 Feb 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
इनामी नक्सली ने पुलिस की नींद हराम कर रखी थी

बांका : पुलिस मुठभेड़ में गत मंगलवार को मारे गये नक्सली एरिया कमांडर मंटू खैरा एक लाख का इनामी नक्सली था. राज्य सरकार ने इसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा था. चूंकि इनामी नक्सली पिछले कई वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और क्षेत्र में कई बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे […]

विज्ञापन

बांका : पुलिस मुठभेड़ में गत मंगलवार को मारे गये नक्सली एरिया कमांडर मंटू खैरा एक लाख का इनामी नक्सली था. राज्य सरकार ने इसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा था. चूंकि इनामी नक्सली पिछले कई वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और क्षेत्र में कई बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहा था. कई बार पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर उसके काफी करीब तक भी पहुंच चुकी थी. बावजूद पुलिस को चकमा देकर वो भागने में सफल रहा था. पुलिस के लिए मंटू खैरा चुनौती बना हुआ था.

साथ ही साथ जिले में काम कर रहे कई सड़क निर्माण एजेंसी के लिए भी मंटू खैरा सिर दर्द बना हुआ था, लेकिन बचते-बचाते आखिर कार गत 21 फरवरी को मंटू खैरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया और पुलिस की गोलियों ने उसे सदा के लिए मौत की नींद सुला दी और इनामी नक्सली का इनाम पुलिस ने अपने नाम कर लिया. इस संबंध में एसपी राजीव रंजन ने बताया है कि इनामी नक्सली का इनाम पुलिस कर्मी को मिलेगा. इसके लिए विभागीय स्तर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन