बौंसी-हंसडीहा मार्ग पर लगा महाजाम

Published at :09 Aug 2016 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
बौंसी-हंसडीहा मार्ग पर लगा महाजाम

बौंसी : बौंसी-हंसडीहा मुख्य मार्ग पिछले आठ घंटे से बुरी तरीके से जाम है. बासुकीनाथ और देवघर में पूजा कर लौट रहे कांवरियों को अपने गंतव्य जाने में काफी परेशानी हो रही है. मालूम हो कि रविवार को डाकबमों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा दोपहर बाद से भारी वाहनों का प्रवेश बंद […]

विज्ञापन

बौंसी : बौंसी-हंसडीहा मुख्य मार्ग पिछले आठ घंटे से बुरी तरीके से जाम है. बासुकीनाथ और देवघर में पूजा कर लौट रहे कांवरियों को अपने गंतव्य जाने में काफी परेशानी हो रही है. मालूम हो कि रविवार को डाकबमों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा दोपहर बाद से भारी वाहनों का प्रवेश बंद करा दिया गया था.

सोमवार की सुबह जब ट्रकों का आना शुरु हुआ तो आगे बढ़ने के क्रम में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सबसे बुरी स्थिति बौसी के सुखनियां पुल के पास हो गयी. जर्जर पुल पर दर्जनों वाहनों का एक साथ खड़े होने से दुर्घटना की स्थिति बन गयी. हालांकि कांवरिया वाहनों के चालकों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से धीरे धीरे जाम को हटाने का काम किया गया. वहीं दोपहर बाद बौंसी पुलिस भी सुखनियां पुल और बौंसी बाजार पहुंचकर जाम हटाने का प्रयास कर रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन