छापेमारी में साढ़े तीन क्विंटल जावा महुआ बरामद

Published at :03 Aug 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में साढ़े तीन क्विंटल जावा महुआ बरामद

बांका : टाउन थाना क्षेत्र के दुधारी गांव स्थित एक मकान में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर पुलिस ने साढ़े तीन क्विंटल जावा महुआ मंगलवार को बरामद किया. जानकारी के अनुसार दुधारी गांव का कमलेश सिंह काफी दिनों से महुआ की खरीद बिक्री का अवैध कारोबार चला रहा था. इसका उपयोग क्षेत्र में […]

विज्ञापन

बांका : टाउन थाना क्षेत्र के दुधारी गांव स्थित एक मकान में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर पुलिस ने साढ़े तीन क्विंटल जावा महुआ मंगलवार को बरामद किया. जानकारी के अनुसार दुधारी गांव का कमलेश सिंह काफी दिनों से महुआ की खरीद बिक्री का अवैध कारोबार चला रहा था.

इसका उपयोग क्षेत्र में महुआ शराब बनाने में किया जा रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दुधारी के एक घर में महुआ की एक बड़ी खेप उतरी है. जिस पर उसके घर में हुई पुलिस द्वारा छापेमारी में महुआ बरामद हुआ. लेकिन उक्त व्यक्ति पुलिस आने के पूर्व भागने में सफल रहा. छापेमारी दल में एएसआई अरूण सिंह, चंद्रभुषण सिंह सहित सैप जवान व पुलिस बल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन